बाजार

SEBI के डिजिटल फॉरेंसिक सेवा पैनल में 12 फर्म शामिल

इन पैनल में शामिल कंपनियां तलाशी टीमों को डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं मुहैया कराएंगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 23, 2023 | 4:10 PM IST

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने तलाशी एवं जब्ती कार्रवाई के दौरान डेटा जुटाने में अपनी टीमों को मदद पहुंचाने के लिए अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी और केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी समेत 12 फर्मों को नियुक्त किया है। इन पैनल में शामिल कंपनियां तलाशी टीमों को डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं मुहैया कराएंगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में जारी एक सार्वजनिक नोटिस में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, चुनी गई फर्मों में बेकर टिली बिजनेस एडवाइजरी सर्विसेज, साइबरमेट फॉरेंसिक एंड डेटा सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, साइंट टेक्नोलॉजीज, ईसीएस इन्फो टेक, इनेफू लैब्स, महेन टेक्नोलॉजीज, नांगिया एंड कंपनी एलएलपी, नेट्रिका कंसल्टिंग इंडिया, पेलोरस टेक्नोलॉजीज और सिस्टूल्स सॉफ्टवेयर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : IRM Energy IPO: इस दिन अलॉट होगा कंपनी का शेयर, जानें GMP सहित सभी डिटेल्स

पैनल में शामिल फर्म सेबी को अगले दो साल तक डिजिटल फॉरेंसिक सेवाएं देंगी। सेबी ने अगस्त में डिजिटल फॉरेंसिक सेवाओं के क्षेत्र में अनुभवी सेवा प्रदाताओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। सेबी के तलाशी एवं जब्ती अभियानों के दौरान मोबाइल, कंप्यूटर और टैबलेट से डिजिटल साक्ष्य जुटाने, उसके अधिग्रहण और विश्लेषण के लिए डिजिटल फॉरेंसिक सेवाओं में अनुभवी योग्य सेवा प्रदाताओं से आवेदन मंगाए गए थे।

First Published : October 23, 2023 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)