अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका यूक्रेन को 32.5 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा

अधिकारियों ने कहा कि इस सहायता में प्रशिक्षण के लिए धनराशि भी शामिल है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 14, 2023 | 9:25 AM IST

अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता का एक नया पैकेज देगा जो कुल 32.5 करोड़ डॉलर तक होगा। विदेश विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इसमें रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई को मजबूत करने के उद्देश्य से रॉकेट, मिसाइल और अन्य गोला-बारूद भी भेजा जायेगा।

अधिकारियों ने कहा कि इस सहायता में प्रशिक्षण के लिए धनराशि भी शामिल है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, ‘अमेरिका यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है, जिनके साहस और एकजुटता ने दुनिया को प्रेरित किया है।’

First Published : June 14, 2023 | 9:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)