अंतरराष्ट्रीय

Ukraine: युद्ध ने वैज्ञानिक ढांचे को तबाह किया, पुनर्निर्माण के लिए $1 बिलियन की आवश्यकता

यूक्रेन में विज्ञान क्षेत्र धन के संकट का सामना कर रहा है और वैज्ञानिक भी इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 12, 2024 | 7:02 PM IST

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने सोमवार को कहा कि रूस के साथ युद्ध के दो वर्षों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए यूक्रेन को एक अरब डॉलर से अधिक की आवश्यकता होगी।

यूनेस्को ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि 1,443 से अधिक वैज्ञानिक सुविधाएं जिनमें से ज्यादातर देश के विश्वविद्यालयों से संबद्ध हैं, को क्षति पहुंची है या नष्ट हो गई हैं। इनमें 750 विशिष्ट तकनीकी उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है, जिनकी अब मरम्मत संभव नहीं है।

रुस यूक्रेन युद्ध अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है। इसके कारण यूक्रेन में विज्ञान क्षेत्र धन के संकट का सामना कर रहा है और वैज्ञानिक भी इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। युद्ध से पहले यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर विज्ञान, परमाणु भौतिकी और खगोल विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता था।

First Published : March 12, 2024 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)