Nepal earthquake: भारतीय वायुसेना की विशेष सी-130 उड़ान 10 करोड़ रुपये की आपात राहत सामग्री की पहली खेप लेकर रविवार को नेपाल पहुंची।
अधिकारियों के अनुसार राहत सामग्रियों में प्लास्टिक के 625 तिरपाल, 1000 ‘स्लीपिंग बैग’, 1,000 कंबल, बड़े आकार के 70 तंबू, टेंट से संबंधित चीजों के 35 पैकेट और 48 अन्य चीजें हैं।
नेपाल में 3 नवंबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी वजह से 153 लोगों की जान चली गई थी तथा 250 लोग घायल हो गए थे।
Also read: Nepal Earthquake : नेपाल के भूकंप पीड़ितों को सहायता की आस
पश्चिम नेपाल में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
इसने कहा कि भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में था। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर के बहुत तेज हिलने की सूचना दी। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने लोगों के घरों से बाहर निकलने के दृश्य साझा किए।