अंतरराष्ट्रीय

नाइजीरिया में नमाज के दौरान मस्जिद का एक हिस्सा ढहा, 7 लोगों की मौत

जिस समय ‘जारिया सेंट्रल मस्जिद’ ढही, उस समय वहां सैकड़ों लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र थे।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 12, 2023 | 10:30 AM IST

नाइजीरिया में कदूना राज्य के जारिया शहर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद का एक हिस्सा ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के कदूना राज्य के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिस समय ‘जारिया सेंट्रल मस्जिद’ ढही, उस समय वहां सैकड़ों लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र थे। राज्य आपात प्रबंधन एजेंसी ने कहा, ‘‘इस घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उन्हें दमकल कर्मियों ने अस्पताल में पहुंचाया।’’

राज्य के अधिकारियों ने बताया कि इस मस्जिद का निर्माण 1830 के दशक में किया गया था। नमाज के दौरान मस्जिद का एक हिस्सा ढहने से लोग मलबे में दब गए।

कदूना के गवर्नर उबा सानी ने इस घटना की तत्काल जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं और इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों को मदद मुहैया कराने का वादा किया है।

First Published : August 12, 2023 | 10:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)