भारत

Kerala Landslide: वायनाड में तलाश और बचाव अभियान अंतिम चरण में, 206 लोग अब भी लापता- पिनराई विजयन

Kerala Landslide: विजयन ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चलियार नदी से बरामद शवों और मानव अंगों की पहचान करने में समस्या है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 03, 2024 | 4:24 PM IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि आपदा प्रभावित वायनाड में तलाश और बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में है, लेकिन 206 लोग अब भी लापता हैं।

विजयन ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चलियार नदी से बरामद शवों और मानव अंगों की पहचान करने में समस्या है। उन्होंने कहा, ”वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 215 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 87 महिलाएं, 98 पुरुष और 30 बच्चे शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 67 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है और पंचायतें उनका अंतिम संस्कार करेंगी। विजयन ने बताया कि एक सुरक्षित क्षेत्र की पहचान की जाएगी और वहां एक टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री क्षेत्र में नष्ट हुए स्कूलों का दौरा करेंगे तथा शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि आपदा प्रभावित बच्चों की पढ़ाई जारी रहे।

First Published : August 3, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)