भारत

Earthquake Today: बिहार में 4.3 तीव्रता का भूकंप

Published by
भाषा
Last Updated- April 12, 2023 | 9:45 AM IST

बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर आया। फिलहाल इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्णिया के पास जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके कटिहार और अररिया के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

First Published : April 12, 2023 | 9:45 AM IST