मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

RuPay डेबिट कार्ड की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए गठजोड़ कर रहा है NPCI

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) रुपे डेबिट कार्ड (RuPay debit card) की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए और गठजोड़ करने के लिए प्रयास कर रहा है। रुपे कार्ड इस समय डिस्कवर ऑफ द यूएस, डाइनर्स क्लब, जेसीबी ऑफ जापान, पल्स…

RuPay Debit Card

NPCI ties up to increase global acceptance of RuPay Debit Card

Last Updated: मई 14, 2023 | 10:51 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) रुपे डेबिट कार्ड (RuPay debit card) की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए और गठजोड़ करने के लिए प्रयास कर रहा है। रुपे कार्ड इस समय डिस्कवर ऑफ द यूएस, डाइनर्स क्लब, जेसीबी ऑफ जापान, पल्स और यूनियन पे ऑफ चाइना समर्थित बिक्री मशीनों (POS) पर स्वीकार किए जाते हैं।

सूत्रों ने बताया, ‘इसे और मजबूत करने की जरूरत है और NPCI इस दिशा में काम कर रहा है, जिससे रुपे कार्ड के उपयोगकर्ता वीजा (Visa) या मास्टरकार्ड (MasterCard) का उपयोग करने वालों के बराबर पहुंच सकें।’

रुपे ने मार्च, 2012 में भारतीय नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सेवाएं देने के लिए डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेज से गठजोड़ किया था। रुपे कार्ड ने जुलाई, 2019 में जेसीबी इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर रुपे जेसीबी ग्लोबल कार्ड पेश करते हुए अपनी नेटवर्क क्षमताएं मजबूत की हैं।

Also Read: RuPay और Mir कार्ड के जरिये भुगतान की संभावना तलाशेंगे भारत, रूस

रुपे जेसीबी ग्लोबल कार्ड का उपयोग भारत में रुपे कार्ड स्वीकार करने वाले केंद्रों पर और देश से बाहर जेसीबी कार्ड स्वीकार करने वाले केंद्रों पर POS, ई-कॉमर्स और ATM के लिए किया जा सकेगा।

Advertisement