अर्थव्यवस्था

प्रवासी भारतीयों ने भेजी दोगुनी रकम, 6 अरब डॉलर के पार पहुंचा जमा धन

Published by
अभिजित लेले
Last Updated- April 21, 2023 | 11:43 PM IST

प्रवासी भारतीयों के खाते में अप्रैल, 2022 से फरवरी, 2023 तक 6.4 अरब डॉलर जमा हुए जबकि, वित्त वर्ष 22 की इस अवधि में 2.35 अरब डॉलर जमा हुए हुए थे। लिहाजा वित्त वर्ष 23 की बीते साल की इस अवधि की तुलना में दोगुना से अधिक जमा हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार अनिवासी भारतीयों के खाते में जनवरी, 2023 में बकाया राशि 136.82 अरब डॉलर थी। यह अगले महीने फरवरी में गिरकर 135.54 अरब डॉलर हो गई।

जनवरी,2023 में अनिवासी भारतीयों के खाते में बकाया राशि में गिरावट का सिलसिला टूटा था। जनवरी, 2023 में अनिवासी भारतीयों के खाते में बकाया राशि बढ़कर 136.82 अरब डॉलर हो गई थी जबकि बीते माह दिसंबर, 2022 में इन खातों में बकाया राशि 134.48 अरब डॉलर थी।

मार्च में इन खातों में बकाया राशि 139.02 अरब डॉलर थी। बैंकरों ने बताया कि कई सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के कारण धन प्रवाह बढ़ा है।

First Published : April 21, 2023 | 11:22 PM IST