अर्थव्यवस्था

सामान्य UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : NPCI

Published by
भाषा
Last Updated- March 29, 2023 | 4:21 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि बैंक खाते से बैंक खाता आधारित यूपीआई भुगतान या सामान्य यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

एनपीसीआई ने बयान में कहा कि विक्रेता के ‘पूर्व भुगतान साधन (पीपीआई)’ के जरिये लेनदेन करने पर इंटरचेंज शुल्क लगेगा। हालांकि यह शुल्क ग्राहकों को अदा नहीं करना होगा।

दरअसल, निगम ने पीपीआई वॉलेट को अंतर-संचालित (इंटरचेंज) यूपीआई परिवेश का हिस्सा बनाने की मंजूरी दी और पीपीआई के जरिये 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 1.1 प्रतिशत शुल्क लगाया है।

इसमें बताया गया, ‘‘इंटरचेंज शुल्क सिर्फ पीपीआई मर्चेंट लेनदेन पर ही लगेगा, ग्राहकों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि बैंक खाते से बैंक खाता आधारित यूपीआई भुगतान (सामान्य यूपीआई भुगतान) पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।’’

पीपीआई के यूपीआई में जुड़ने के बाद ग्राहकों के पास कोई भी बैंक खाता इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। बैंक खाते से बैंक खाते में लेनदेन ग्राहकों और विक्रेताओं दोनों के लिए नि:शुल्क होगा।

First Published : March 29, 2023 | 4:21 PM IST