जॉर्ज जकारियास के कंपनी छोड़ने के डेढ़ साल बाद याहू इंडिया को अब जल्द ही एक नया हेड मिलने वाला है।
मॉन्स्टर के एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण तदांकी को याहू के दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका क्षेत्र का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
मई से याहू के भारतीय परिचालन की बागडोर भी ताकंदी के हाथो में होगी। जकारियास द्वारा अगस्त 2007 में त्यागपत्र सौंपने के बाद गोपाल कृष्णा को याहू इंडिया का तात्कालिक कार्यभार सौंपा गया था।