जाइलो जनवरी में मचाएगी धूम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 9:00 AM IST

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) अपनी एमयूवी ‘जाइलो’ को देश की सड़कों पर दौड़ाने के लिए तैयार है।


कंपनी ने जाइलो को अगले साल 13 जनवरी को पेश करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी निर्माण परियोजना पर तकरीबन 550 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को कहा, ‘कंपनी ने अपने अत्याधुनिक संयंत्र में इसका निर्माण पहले ही शुरू कर दिया है। लगभग 700-800 वाहन बनाए जा चुके हैं।

फिलहाल कंपनी अपने संयंत्र में 30-40 वाहन रोजाना तैयार कर रही है। 13 जनवरी, 2009 तक लगभग 2000 वाहन पेश करने के लिए बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।’

ग्राहकों के लिए इस वाहन की बुकिंग 14 जनवरी को शुरू हो जाएगी। एमऐंडएम ने अपनी नासिक संयंत्र के पास ही एमपीवी जाइलो के लिए बॉडीशॉप तैयार की है।

शुरुआती दौर में जाइलो संयंत्र की क्षमता 50,000 यूनिट प्रति वर्ष होगी। वैसे कंपनी की योजना इस मॉडल को पहले 22 दिसंबर, 2008 को पेश करने की थी, लेकिन मंदी को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया।

First Published : December 12, 2008 | 11:14 PM IST