कंपनियां

Xiaomi ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने दिया इस्तीफा

Published by
भाषा
Last Updated- January 30, 2023 | 7:40 PM IST

मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) के वैश्विक उपाध्यक्ष और भारतीय इकाई के प्रमुख रह चुके मनु कुमार जैन ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह कंपनी में पिछले नौ साल से सेवाएं दे रहे थे।

उन्होंने यह इस्तीफा प्रवर्तन निदेशालय (ED) और शाओमी में जारी खींचतान के बीच दिया है। ED ने कंपनी पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जैन ने ट्वीट किया, ‘जीवन में बदलाव ही स्थिर है। पिछले नौ साल, इतना प्यार पाकर मैं खुद को खुशनसीब मान रहा हूं। इस कारण अलविदा कहना मुश्किल हो रहा है। सभी लोगों का धन्यवाद।’ शाओमी जब 2014 में भारत आई थी, जैन कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता थे।

 

First Published : January 30, 2023 | 7:11 PM IST