वॉकहार्ट जीतेगी बीमार सैलानियों का दिल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 AM IST

भारत में तेजी से उभरते चिकित्सा पर्यटन बाजार का दोहन करने के लिए देश की शीर्ष पर्यटन संचालक कंपनी इंडियन एसोसियशन ऑफ टूर ऑपरेटर (आईएटीओ) ने अग्रणी दवा कंपनी वॉकहार्ट के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है।
दोनों का ही इरादा इसकी सहायता से देश में चिकित्सा के लिए आने वाले पर्यटकों की तादाद बढाने के लिए विशेष टूरिस्ट पैकेज पेश करने का है। आईएटीओ के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया- वॉकहार्ट ने आईएटीओ से अनुरोध किया है कि वह भारत आने वाले स्वास्थ्य पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए चुनींदा विशेष पैकेज तैयार करे।
देश में चिकित्सा पर्यटन के बाजार में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यह दुनियाभर में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले खास देशों में शुमार है। हालांकि पैकेज में इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि पर्यटक स्पॉ सुविधाओं का लाभ उठाकर खुद को नई जीवन शक्ति से भी लबरेज कर सकें। साथ ही, पर्यटन स्थलों का आनंद भी ले सकें।

First Published : April 21, 2009 | 9:18 AM IST