ब्रिटेन को कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति करेगी वॉकहार्ट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 3:47 AM IST

भारतीय दवा निर्माता वॉकहार्ट कई कोविड-19 दवाओं (एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिविर्सटी द्वारा विकसित वैक्सीन भी शामिल) की लाखों खुराक की आपूर्ति करेगी। ब्रिटेन सरकार द्वारा सोमवार को समझौते की घोषणा के तहत कंपनी यह आपूर्ति करेगी। इन खबरों के बाद वॉकहार्ट का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ गया।
दवा निर्माताओं के साथ उनकी संभावित दवाएं खरीदने के लिए किए गए चार सौदों के बाद कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन और आपूर्ति हासिल करने के लिए ब्रिटेन द्वारा यह ताजा कदम है।
ब्रिटेन सरकार ने आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अगले 18 महीनों तक विशेष रूप से इसके इस्तेमाल के लिए वेल्स के व्रेक्सहैम में वॉकहार्ट की सहायक इकाई में एक फिल-एंड-फिनिश उत्पादन संयंत्र आरक्षित किया है। फिल फिनिश दवा को मरीजों को दिए जाने के लिए वैक्सीन के स्वरूप में पैक करने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्रेक्सहैम लाइन के सितंबर में शुरू हो जाने की संभावना है।    

First Published : August 4, 2020 | 12:29 AM IST