कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी सितंबर तक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:27 AM IST

भारत बायोटेक ने आज कहा कि उसके कोवैक्सीन टीके को जुलाई-सितंबर तिमाही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जब तक मंजूरी नहीं मिलती है तब तक कोवैक्सीन लेने वाले भारतीयों को विदेश यात्रा में दिक्कत हो सकती है।
कंपनी ने कहा कि आपात स्थिति में इस्तेमाल की खातिर सूचीबद्धता का आवेदन (ईयूएल) विश्व स्वास्थ्य संगठन, जिनेवा के पास जमा करा दिया गया है और नियामकीय मंजूरी जुलाई से सितंबर के ब ीच मिलने की उम्मीद है।
भारत बायोटेक ने यह भी कहा कि कोवैक्सीन के लिए नियामकीय मंजूरी 60 से ज्यादा देशों में प्रक्रिया के दौर में है, जिसमें अमेरिका, ब्राजील, हंगरी आदि शामिल हैं। हैदराबाद की वैक्सीन निर्माता ने दावा किया कि 13 देशोंं से इसके आपात स्थिति में इस्तेमाल की अधिकृत मंजूरी मिल गई है। साथ ही अन्य देशों से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया चल रही है।
छात्रों और पर्यटकों के डर को लेकर कंपनी ने कहा कि ज्यादातर देशों ने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की सिफारिश की है। भारत बायोटेक ने कहा, बिना टीका वाले यात्री यात्रा से पहले आरटी-पीसीआर की नकारात्मक रिपोर्ट के साथ जा सकते हैं, जब तक कि
यात्रा को लेकर किसी देश की तरफ से कोई विशिष्ट पाबंदी न लगाई गई हो।
 

First Published : May 25, 2021 | 11:24 PM IST