डब्ल्यूएबीएजी को बिहार शहरी बुनियादी ढांचा विकास निगम (बीयूआईडीसीओ) से नैशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) योजना के तहतय 1,187 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। योजना के तहत कंपनी को 150 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीआर) स्थापित करना है, जो दिघा और कंकड़बाग क्षेत्र के 453 किलोमीटर से ज्यादा के सीवरेज नेटवर्क के लिए होगा। कंपनी इस संयंत्र के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) वाले हिस्से पर काम करेगी। यह परियोजना 24 महीने में तैयार होगी और कंपनी इसके 15 साल के परिचालन एवं रखरखाव (ओऐंडएम) का काम देखेगी।