दोगुनी कमाई की फिराक में वीडियोकॉन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:15 PM IST

कंज्यूमर डयूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीडियोकॉन ग्रुप अगले वित्त वर्ष में अपनी आय को दोगुना करने की योजना बना रहा है।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया समूह की ओर से जहां नए स्टोर खोले जाएंगे, वहीं प्राइवेट लेबल के तहत नए-नए उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे।
हालांकि मौजूदा मंदी की वजह से चालू वित्त वर्ष में कंपनी की आय में 10-15 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।
पिछले साल कंपनी की ओर से कहा गया था कि वित्त वर्ष 2009 में नेक्स्ट की आय 1,500 करोड़ रुपये हो सकती है, जबकि 2008 में कंपनी ने 800 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अगले छह माह में 200 नए आउटलेट खोलने की योजना बना रही है।
फिलहाल देशभर में कंपनी के कुल 400 स्टोर हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से कहा गया कि अगले तीन सालों में वीडियोकॉन करीब 1,500 स्टोर खोलेगी।

First Published : March 23, 2009 | 11:55 PM IST