यूटीवी का नया चैनल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 AM IST

यूटीवी की डिजिटल शाखा यूटीवी न्यू मीडिया मोबाइल टीवी के लिए नया संगीत चैनल यूटीवी ञ्च प्ले की शुरुआत की है। यह आइडिया, वोडाफोन, बीएसएनएल और एमटीएनएल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
इन नेटवर्क का उपयोग करने वाले जब एक एसएमएस भेजेंगे तो उन्हें एक डब्लयूएपी लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिए उपयोगकर्ता सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकेंगे। इसे ऑपरेटर्स के डब्लयूएपी पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस चैनल पर विशेष सामग्री उपलब्ध रहेगी।
शुरुआत में इस चैनल पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड, भोजपुरी और मराठी भाषा में म्यूजिक वीडियो उपलब्ध है। दूसरे चरण में मलयालम, बंगाली और गुजराती में भी सामग्री उपलब्ध होगी। चैनल की सुविधा 10 रुपये रोज के शुल्क पर उपलब्ध होगी।

First Published : April 17, 2009 | 9:55 PM IST