यूनिटेक ने बेचा गुडगांव का होटल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 5:58 PM IST

रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने गुड़गांव में स्थित 200 कमरे का बजट होटल- कोर्टयार्ड बाय मैरियट- 230 करोड़ रुपये में दिल्ली के रूप मदान को बेच दिया है।
सूत्रों के मुताबिक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया जा चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी।
यूनिटेक ने ओवरसीज बाजार से इश्यू के जरिये 5000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी स्थगित कर दिया। कंपनी ने विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से होल्डिंग कंपनी में विदेशी निवेश के लिए छूट देने का आग्रह किया है। 
इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘नई दिशा निर्देशों के तहत रियल एस्टेट कंपनियों के लिए विदेशों से फंड जुटाना काफी आसान हो गया है। अब इसके लिए किसी तरह के मंजूरी की जरूरत नहीं होती है।’ इस बाबत यूनिटेक के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमलोग कुछ एचएनआई से बातचीत के अंतिम दौर में हैं।  

First Published : February 26, 2009 | 11:44 AM IST