आर्थिक मंदी के कारण विदेशों में काम कर रहे इंडोनेशिया के लगभग 2,50,000 लोगों पर छंटनी की गाज गिरेगी और उन्हें स्वदेश लौटना पड़ेगा।
श्रम शक्ति मंत्री इरमन सुपर्णो ने कहा है कि अप्रवासी श्रमिकों को स्वदेश लौटना होगा क्योंकि वे जिन उद्योगों में काम कर रहे हैं उन्हें संकट के कारण बंद किया जा रहा है।