मंदी से फोर्स में अस्थायी बंदी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 9:42 AM IST

बिक्री में जबरदस्त गिरावट को देखते हुए फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपने पुणे संयंत्र को 6 दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।


कंपनी यह संयंत्र 19 दिसंबर से बंद रहेगा। कंपनी लोकप्रिय स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल ट्रैक्स, मिनी बस और ट्रैक्टर के साथ-साथ तिपहिया वाहन भी बनाती है। फोर्स मोटर्स ने एक साल पहले से ही अपने कार्य दिवसों को घटाकर सप्ताह में पांच दिन कर दिया था। 

पिछले दो महीनों से बिक्री कम हो गई थी इसीलिए कंपनी प्रबंधन ने उत्पादन में कटौती का फैसला किया है।  टाटा मोटर्स लिमिटेड ने भी इसी तरह संयंत्र को बंद करने की घोषणा की है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 17.18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ ,जून 2008 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी को 22.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की बिक्री में भी गिरावट का दौर दिखाई देने लगा है। सूत्रों का कहना है कि बिक्री में आई गिरावट की वजह से ही कंपनी ने अपने उत्पादन कार्यों को 6 दिन बंद करने का फैसला लिया है।

First Published : December 16, 2008 | 10:41 PM IST