टेक महिंद्रा को मिली सत्यम खरीदने की इजाजत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:50 AM IST

कंपनी लॉ बोर्ड ने सत्यम कंप्यूटर के नए मालिक के तौर पर टेक महिंद्रा की सहयोगी कंपनी वेंचरबे कंसल्टेंट्स प्राइवेट लि. के चुनाव को अपनी मंजूरी दे दी है।
अब सत्यम वेंचरबे कंसल्टेंट्स को अपने 30.28 करोड़ शेयर यानी 31 फीसदी हिस्सेदारी को जारी कर पाएगी। इस हिस्सेदारी के टेक महिंद्रा ने 1,756 करोड़ रुपये (करीब 35.1 करोड़ डॉलर) की बोली लगाई थी।
सत्यम को ये शेयर वेंचरबे कंसल्टेंटस को 21 अप्रैल तक जारी करने हैं। साथ ही, वेंचरबे को इस बात का सबूत देना पड़ेगा कि उसके पास खुले बाजार से सत्यम की 20 फीसदी खरीदने के पूरी रकम है।

First Published : April 16, 2009 | 5:27 PM IST