आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विससेज (टीसीएस) लागत में कटौती के हर संभव उपाय अपना रही है।
कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक (बिजनेस सिस्टम्स) केशव वी. नॉरी का कहना है कि कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कम से कम यात्रा करें। साथ ही सभी कर्मियों के लिए उत्पादकता मानक तय किए गए हैं।
नॉरी ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी अब यात्रा खर्च को कम करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही कर्मियों के लिए उत्पादकता मानक तय किए गए हैं। इससे कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलेगी।
इससे पहले कंपनी की ओर से कर्मचारियों के वैरिएबल पे को हर तिमाही में समीक्षा करने की बात भी कह चुकी है। साथ ही फरवरी में कंपनी की ओर से वैरिएवल पे में करीब 1.5 फीसदी की कटौती भी की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि विप्रो, इन्फोसिस समेत अन्य आईटी कंपनियां भी लागत में कटौती के उपाय कर रही है।