रतन टाटा की लखटकिया कार नैनो के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड सरकार ने कहा कि टाटा मोटर्स ने पंतनगर के अपने संयंत्र में स्थायी तौर पर नैनो के निर्माण के लिए सहमति जता दी है।
इसके तहत टाटा मोटर्स के इस संयंत्र से सालाना एक लाख नैनो का निर्माण किया जा सकेगा। राज्य के मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि टाटा मोटर्स की ओर से पंतनगर संयंत्र में स्थायी रूप से उत्पादन शुरू करने के लिए सुविधा (परमानेंट सैटेलाइट फैसिलिटी) विकसित करने की बात कही है।
टाटा मोटर्स ने पहले इस संयंत्र से सालाना 50 हजार कार निर्माण करने की योजना बनाई थी। साथ ही टाटा मोटर्स इस बात पर भी सहमत है कि नैनो का वितरण पंतनगगर की नई सब्सिडियरी टाटा मोटर्स डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जरिए ही की जाएगी।
सरकार को उम्मीद है कि नैनो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के पंतनगर में निर्माण होने से राज्य को वैट के तौर पर 100 से 200 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। सिंगुर विवाद के बाद पंतनगर में नैनों के निर्माण की योजना बनाई थी।