टाटा बनी डब्ल्यूएसीएस का हिस्सा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:41 AM IST

टाटा कम्युनिकेशन ने 60 करोड़ डॉलर के वेस्ट अफ्रीकन केबल सिस्टम (डब्ल्यूएसीएस) का हिस्सा बनने का ऐलान किया है।
कंपनी ने बताया है कि इस निवेश से टाटा कम्युनिकेशन के वैश्विक पहुंच में विस्तार होगा। साथ ही, उस क्षेत्र में भी कंपनी के निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
इस कदम के साथ ही टाटा टेलीकॉम बहुराष्ट्रीय टेलीकॉम कंपनियों के उस समूह का हिस्सा बन गई है, जिसे हाल ही में इस सिस्टम के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
डब्ल्यूएसीएस समुद्र ने नीचे बनाए उस फाइबर ऑप्टिक केबल का नाम है, जो अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से को पश्चिमी अफ्रीका और यूरोप से जोड़ेगी।

First Published : April 16, 2009 | 1:48 PM IST