कंपनियां

SWPI को डायमंड कोर ड्रिलिंग के लिए हिंदुस्तान कॉपर से मिला 38 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

खनन उद्योग में जमा वस्तुओं की जांच के लिए ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ की जाती है। SWPI की ड्रिलिंग क्षमता 300 मीटर से 2,000 मीटर के बीच है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 22, 2023 | 2:35 PM IST

साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड (SWPI) को राजस्थान में ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर से 38 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

SWPI ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘हमें राजस्थान में ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। इसका कुल मूल्य जीएसटी सहित 38 करोड़ रुपये है।’’

खनन उद्योग में जमा वस्तुओं की जांच के लिए ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ की जाती है। SWPI की ड्रिलिंग क्षमता 300 मीटर से 2,000 मीटर के बीच है।

First Published : November 22, 2023 | 2:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)