कंपनियां

Suzlon को 69 मेगावाट पवन ऊर्जा का मिला कॉन्ट्रैक्ट

Published by
भाषा
Last Updated- May 19, 2023 | 2:05 PM IST

नवीकरणीय ऊर्जा समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी सुजलॉन को 69 मेगावाट का पवन ऊर्जा ठेका मिला है। उसे यह ठेका नॉर्डिक एनर्जी की भारतीय सहायक कंपनी से मिला है।

सुजलॉन ने एक बयान में कहा कि यह ऑर्डर नॉर्डिक एनर्जी की भारतीय सहायक कंपनी से मिला है, जो 69 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के विकास के लिए है। कंपनी ने हालांकि ठेके की राशि के बारे में नहीं बताया।

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी चलसानी ने कहा, ”हमें इस बात पर गर्व है कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विख्यात नॉर्डिक एनर्जी ने यूरोप के बाहर अपनी पहली पवन ऊर्जा परियोजना के लिए सुजलॉन पर भरोसा जताया है।” यह परियोजना कर्नाटक में स्थित है और इसके 2024 में चालू होने की उम्मीद है।

First Published : May 19, 2023 | 2:05 PM IST