दिवालिया नहीं घोषित करेगी सुभिक्षा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:32 AM IST

नकदी के संकट से गुजर रही सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज ने दिवालिया घोषित किए जाने की संभावना से इनकार किया है।
कंपनी ने कहा है कि वह धन उगाही के लिए हिस्सेदारी बेचने पर सोच सकती है, लेकिन अपने को दिवालिया घोषित नहीं कर सकती है।
कंपनी ने कहा है कि मौजूदा परिचालन के लिए कंपनी को 300 करोड़ रुपये की दरकार है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. सुब्रमण्यन ने कहा है कि हमारा कारोबार लाभ कमाने का व्यवसाय है, लेकिन नकदी की वजह से अभी संकट है।

First Published : February 10, 2009 | 2:50 PM IST