स्ट्राइड्स की एचआईवी दवाई को मिली मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:40 PM IST

अमेरिकी खाद्य एवं दवाई प्रशासन (यूएसएफडीए) ने दवाई कंपनी स्ट्राइड्स अर्कोलेब को एचआईवी संक्रमण से पीड़ित वयस्कों एवं बच्चों के उपचार में चाई जाने वाली लेमीवुदीन और स्टेवूदीन के मिश्रण से तैयार की गई खुराक की मंजूरी दी है।
कंपनी की इस दवा को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया में तेजी अमेरिका राष्ट्रपति के एड्स के इलाज के लिए जारी किए गए आपात योजना  के बाद आई। स्ट्राइड्स अर्कोलेब ने बताया कि अमेरिकी दवाई एवं खाद्य प्रशासन ने उसे लेमीवुदीन और स्टेवूदीन की टैबलेट की निश्चित खुराक की गोली की मंजूरी दी है।
कंपनी ने कहा कि लेमीवुदीन और स्टेवूदीन टेबलेटों की क्रमश: 150 एमजी और 30 एमजी की टैबलेट को अन्य एंटीरैट्रोवीराल दवाई के मिश्रण के साथ वयस्कों एवं बच्चों को एड्स के उपचार में उपयोग में लाई जाती है। कंपनी के मुताबिक इस मंजूरी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की एड्स के लिए जारी की गई आपात योजना के तहत मिली मंजूरियों की तादाद बढ़कर 11 हो गई है।
कंपनी के सीईओ (इंडिया ऑपरेशंस) वी.एस. अय्यर का कहना है कि, ‘यह एड्स के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की मंजूरी की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, हम कई एड्स के लिए सेकंड लाइन दवाओं को भी बना रहे हैं। ये दोनो मिलकर हमें अच्छी क्वालिटी वाले सस्ते मल्टीसोर्स एंटी रेट्रोवाइरल ड्रग्स के बाजार में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर देंगे।’

First Published : April 9, 2009 | 4:10 PM IST