टाटा स्टील में दिखी फौलादी मजबूती

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:14 PM IST

फरवरी में टाटा स्टील की बिक्री में 47 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और यह बढ़कर 5.84 लाख टन हो गया। जनवरी की तुलना में इस महीने कंपनी की बिक्री 26 फीसदी ऊपर रही।
कंपनी के मुताबिक, लॉन्ग प्रोडक्ट (जो निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होता है) की बिक्री में जहां 65 फीसदी की वृद्धि हुई, वहीं फ्लैट प्रॉडक्ट (जिसका इस्तेमाल ऑटो क्षेत्र में होता है) की बिक्री में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
सूत्रों के मुताबिक, तीसरी तिमाही की तुलना में मौजूदा तिमाही में मांग में उछाल आया है। हॉट मेटल, कच्चे इस्पात आदि की बिक्री फरवरी में क्रमश: 19 फीसदी और 12 फीसदी ऊपर रही।
हॉट मेटल का उत्पादन फरवरी में जहां 5.17 लाख टन रहा वहीं कच्चे इस्पात का उत्पादन 4.98 लाख टन रहा। इस बार हॉट मेटल का उत्पादन तो किसी भी साल फरवरी के उत्पादन से ज्यादा रहा।

First Published : March 7, 2009 | 4:57 PM IST