विविध कारोबार से जुड़ी कंपनी एसआरएफ के प्रवर्तक एसआरएफ पोलीमर्स इनवेस्टमेंट्स ने कर्जदाताओं के पास 23.35 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है।
कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके प्रवर्तक ने 13 मार्च को 32 लाख शेयर गिरवी रखे थे। कंपनी ने अब तक 1.67 करोड़ शेयर गिरवी रखे हैं जो 23.35 फीसदी के बराबर हैं।
गौरतलब है कि दिसंबर तिमाही के समाप्त होने पर एसआरएफ पोलीमर्स इनवेस्टमेंट्स की कंपनी में 26.20 फीसदी की हिस्सेदारी थी।