सत्यम ने रद्द किया अधिग्रहण प्रस्ताव

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 9:43 AM IST

अंशधारकों के कड़े विरोध को देखते हुए सत्यम कंप्यूटर्स के अध्यक्ष रामलिंगम राजू ने अपने पुत्र द्वारा चलाए जा रहे दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अधिग्रहण का 1.6 अरब डॉलर का प्रस्तावित सौदा रद्द कर दिया।
मेटास प्रॉपर्टीज और मेटास इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिग्रहण करने के एक घंटे के अंदर ही सत्यम कंप्यूटर्स ने अपने फैसले को बदल दिया। अधिग्रहण की खबर के फैलते ही सत्यम के शेयर अमेरिकी शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 55 प्रतिशत तक गिर गए थे।

First Published : December 17, 2008 | 7:01 PM IST