सुस्त रहेगी बिक्री की रफ्तार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 2:06 AM IST

जापान की टोयोटा मोटर कॉर्प की भारतीय सहायक कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कहा की ऊंची ब्याज दरों और मंदी की वजह से कार की बिक्री में खास इजाफा होने की उम्मीद नहीं है।
कंपनी ने बताया कि वर्ष 2009 कैलेंडर वर्ष में कंपनी को 52,000 कारों की बिक्री का अनुमान है, जबकि 2008 में कंपनी ने कुल 51,800 कार की बिक्री की थी। टीकेएम के प्रबंध निदेशक हिरोशी नाकागावा ने बताया कि 2009 की पहली छमाही में कारों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
हालांकि फरवरी माह में कंपनी की बिक्री में नवंबर और दिसंबर के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन देशभर में वाहनों की बिक्री में गिरावट का रुख बना हुआ है।
कंपनी को उम्मीद है कि 2009 की दूसरी छमाही में कारों की बिक्री रफ्तार पकड़ सकती है, जिससे पहली छमाही में हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी, लेकिन बिक्री में खास इजाफा की उम्मीद नहीं है। कंपनी का कहना है कि इनोवा और कोरोला के अपग्रेड वर्जन आने से खरीदार इस ओर आकर्षित हो सकते हैं।

First Published : February 23, 2009 | 11:32 PM IST