देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पोस्ट-पेड सेवा की शुरूआत की।
कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रीपेड सेवा के बाद कंपनी ने अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पोस्ट-पेड जीएसएम सेवा शुरू की है। कंपनी ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रीपेड जीएसएम सेवा शुरू की थी।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के क्षेत्रीय प्रमुख (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) सलीम हक ने कहा कंपनी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए आज से जीएसएम सेवाएं शुरू कर रही है।
यह सेवा तीन आकर्षक मासिक योजना में पेश की गई है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2009 में देश भर में प्रीपेड जीएसएम सेवाएं शुरू की थी।