आरकॉम की नजर अब इंटरनेट बाजार पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:28 PM IST

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) मोबाइल फोन के बाद अब अपना फोकस इंटरनेट पर कर रही है।
तभी तो कंपनी ने वायरलेस डेटा स्थानांतरण के लिए प्लग-ऐंड-प्ले यूएसबी मोडम बनाने के लिए चीन की दो उपकरण निर्माता कंपनियों को 300 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चीन की हुआवेई टेक्नोलॉजिज और ोडटीई कॉरपोरेशन को इस कंपनी की ओर से 10 लाख मोडम बनाने का ठेका मिला है।
यूएसबी मोडम के लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा है। गौरतलब है कि इसी मॉडेम के जरिए इंटरनेट सुविधा का लाभ उठाया जाता है। सौदे से जुड़े सूत्र ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि अनिल अंबानी की इस समूह को पहले चरण में इस हफ्ते 1 लाख मोडम मिलेंगे। यह कुल सौदे का 10 फीसदी होगा।
सूत्र के मुताबिक, मोडम मिलते ही इसकी आपूर्ति बाजार में कर दी जाएगी। जानकारों के मुताबिक, इसका मतलब यह कि आरकॉम अपने वायरलेस डेटा कारोबार को जोरदार तरीके से बढ़ाने में लगी है। इसके लिए वह आक्रामक विपणन नीति अपनाने जा रही है। इन मॉडेम के जरिए कंपनी को डेटा बाजार में स्थापित होने में मदद मिलेगी।
आरकॉम अपने नेटकनेक्ट सर्विस (वायरलेस डेटा का) को गांवों और शहरों में जोरदार तरीके से बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि उसका डेटा कारोबार से कुल राजस्व का 15-20 फीसदी आमदनी हो जाएगी।
कंपनी ने हुआवेई टेक्नोलॉजिज को जिन यूएसबी मोडम का ऑर्डर दिया है, उनका वजन 50 ग्राम से अधिक नहीं है। इसमें माइक्रो सिक्योर डिजीटल मेमोरी कार्ड लगाई गई है। वहीं जेड़टीई के यहां बन रहे मोडम का वजन 40 ग्राम है। हालांकि तकनीकी तौर पर दोनों एक दूसरे के काफी समान हैं। आरकॉम प्रवक्ता न हालांकि इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

First Published : March 10, 2009 | 4:42 PM IST