सीबीआई की हिरासत में राजू

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:28 PM IST

सत्यम फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीबीआई को अदालत से राजू समेत चार आरोपियों को सात दिन के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति मिल गई।
स्थानीय अदालत ने सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामालिंग राजू, उसके भाई रामा राजू और तीन अन्य को 10 मार्च से सात दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।
इस दौरान सीबीआई 10 से 5 बजे के बीच राजू बंधुओं के साथ साथ सत्यम के पूर्व सीएफओ वाडलामणि श्रीनिवास, प्राइसवाटर हाउस के सहयोगी एस. गोपालकृष्णन और तालुरी श्रीनिवास से पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को 17 मार्च को अदालत के समक्ष पेश करना होगा।

First Published : March 10, 2009 | 4:44 PM IST