सिगरेट छोड़ने की इच्छा रखने वालों की मदद के लिए दवा बनाने वाली प्रमुख कंपनी फाईजर ने 2010 तक देश में 600 धूम्रपान मुक्ति क्लिनिक खोलने की योजना की घोषणा की।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि फाईजर ने मैक्स हेल्थकेयर के साथ समझौता किया जिसके तहत अस्पताल श्रृंखला के दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित सभी आठ केंद्रों में ए क्लिनिक चलाए जाएंगे।
भविष्य में कंपनी निजी क्लिनिक चलाने वाले डाक्टरों के साथ भी गठजोड़ करने के बारे में विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग सिगरेट छोड़ना चाहते हैं उन्हें लिखित सामग्री मुहैया कराई जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम में सिगरेट छोड़ने के इच्छुक लोगों की मदद के लिए फाईजर की दवा चैंपिर्क्सं का उपयोग किया जाएगा साथ ही निकोटिन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अन्य चिकित्सा भी प्रदान की जाएगी।
फाईजर एशिया के क्षेत्रीय चिकित्सा मामलों के प्रबंधक ऐलेस्टर ऐलम ने कहा कि सरकार ने देश भर में ऐसे क्लिनिक खोलने की योजना बनाई है और कंपनी निजी क्षेत्र की भूमिका को पहचानते हुए इसमें अपना अतिरिक्त सहयोग दे रही है।