चंडीगढ़ में पार्श्वनाथ की फिल्म ‘डब्बा बंद’

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 10:45 AM IST

मंदी से जूझ रही पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड ने चंडीगढ़ के समीप सारंगपुर में 800 करोड़ रुपये की लागत वाली मल्टीमीडिया सेंटर और फिल्म सिटी परियोजना से हाथ खींचने का फैसला किया है।


परियोजना का प्रस्ताव चंडीगढ़ में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से तैयार किया गया था। प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना से जुड़े चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पार्श्वनाथ डेवलपर्स ने इस परियोजना से बाहर होने के लिए आवेदन किया है।

साथ ही इस परियोजना के लिए जमा की गई करीब 47.75 करोड़ रुपये को ब्याज सहित वापस करने की मांग की है। हालांकि इस बारे में पार्श्वनाथ की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

केंद्रशासित चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने इसलिए परियोजना से बाहर होने का निर्णय लिया, क्योंकि प्रस्तावित स्थल के पास दो पावर लाइनों को अब तक नहीं हटाया जा सका है। यह दो राज्यों के बीच का मामला है, इसलिए डेवलपर्स ने हाथ खींचने का निर्णय लिया।

चंडीगढ़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना से पार्श्वनाथ ने खींचा हाथ

जमा की गई रकम ब्याज सहित वापस करने को कहा

First Published : December 22, 2008 | 11:53 PM IST