पार्श्वनाथ ने टालीं 12 सेज परियोजनाएं

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 10:04 AM IST

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड ने ऋण संकट की वजह से देशभर में 12 विशेष आर्थिक परियोजनाएं (सेज) टाल दी हैं।
पार्श्वनाथ के अध्यक्ष प्रदीप जैन बताया कि कुछ बड़ी परियोजनाओं को स्थगित कर दिया है, जो लग्जरी किस्म की हैं और जिसमें भारी मात्रा में निवेश की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम पांच सेज पर काम कर रहे हैं और शेष 12 को भूमि अधिग्रहण ना किए जाने की वजह से रोक रखा है। जहां भी हमने पहले जमीन का अधिग्रहण किया है, वहां हम परियोजना रोकना नहीं चाहते। हम उन परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
चेन्नई, पुणे और कुछ अन्य स्थानों पर सेज परियोजनाएं रोक दी गई हैं। इन जगहों पर भूमि अधिग्रहण किया जाना बाकी है और ऐसे समय में हमने भूमि अधिग्रहण करना बंद कर दिया है। वर्तमान में कंपनी गुड़गांव, इंदौर, देहरादून, हैदराबाद और कोच्चि में पांच सेज विकसित कर रही है।

First Published : December 19, 2008 | 7:00 PM IST