ओएनजीसी का मुनाफा 43 फीसदी घटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:17 PM IST

सार्वजनिक तेल कंपनी ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 2474.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 4366.5 करोड रुपये के मुकाबले 43.3 फीसदी कम है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि ईंधन सब्सिडी की वजह से  4,899.96 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोड पड़ा है। 
कंपनी ने कहा है कि मौजूदा तिमाही में कंपनी की आय 4899 करोड रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 6080 करोड रुपये थी।

First Published : January 28, 2009 | 5:14 PM IST