नौकरी पाने के लिए भले ही आपने कितनी जुगत लर्गाई हो, कितने ही पापड़ बेले हों या कितनी ही पढरई करनी पड़ी हो।
लेकिन जब नौकरी छिनने की बात आती है तो इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है। आर्थिक मंदी के मौजूदा दौर में दुनिया में हर 10 सेकंड में एक आदमी अपनी नौकरी से हाथ धो रहा है।
दिसंबर के इस महीने में दुनिया भर की कंपनियों ने अब तक कम से कम 1.15 लाख छंटनियों की घोषणा कर डाली है। यानी औसतन हर दिन लगभग 8,200 और हर एक मिनट में लगभग छह लोग कंपनियों से निकाले जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि हकीकत में यह आंकड़े काफी ज्यादा हो सकते हैं। क्योंकि मंदी की इस चपेट में फाइनैंस से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सभी क्षेत्र आए हुए है।
दिसंबर के पहले हफ्ते में ही करीब 30,000 लोग अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे, जबकि दूसरे हफ्ते में यह बढ़कर आंकड़ा 85,000 हो गया। अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा औैर भी बढ़ सकता है।