नोवार्तिस एजी बढ़ाएगी खुराक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:25 PM IST

दवा बनाने वाली स्विट्जरलैंड की नामी कंपनी नोवार्तिस एजी अपनी भारतीय सहयोगी कंपनी नोवार्तिस इंडिया की 39 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने वाली है।
इससे कंपनी के 90 फीसदी शेयरों पर उसका कब्जा हो जाएगा। अनुमान यह है कि इसके बाद भारतीय कंपनी को गैर सूचीबध्द किया जा सकता है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में कम से कम 20 फीसदी का इजाफा हो गया।
नोवार्तिस इन शेयरों को खरीदने के लिए 440 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उसने 351 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है। यह कीमत कंपनी के शेयरों की पिछले एक महीने की औसत कीमत से 35 फीसदी ज्यादा है। 

First Published : March 26, 2009 | 1:05 PM IST