मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Zee की याचिका पर Sony को नोटिस, दो हफ्ते के भीतर जवाब देने का निर्देश

नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के मुंबई पीठ ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की याचिका पर मंगलवार को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (अब कलवर मैक्स) को नोटिस जारी किया, जिसमें ज़ी ने सोनी संग विलय पर अमल करने का निर्देश देने…

सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

Last Updated: फरवरी 6, 2024 | 9:57 PM IST

नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के मुंबई पीठ ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की याचिका पर मंगलवार को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (अब कलवर मैक्स) को नोटिस जारी किया, जिसमें ज़ी ने सोनी संग विलय पर अमल करने का निर्देश देने की मांग की है। ट्रिब्यूनल ने सोनी से कहा कि वह दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी। 

ज़ी की शेयरधारक मैड मैन फिल्म वेंचर्स भी विलय को लागू करने की मांग कर रही है और इसकी याचिका को भी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के साथ जोड़ दिया गया है और इस पर भी उसी तारीख को सुनवाई होगी। 

ज़ी एंटरटेनमेंट ने एनसीएलटी से कहा कि चूंकि ट्रिब्यूनल ने ही विलय को मंजूरी दी थी, लिहाजा उसके पास विलय के क्रियान्वयन को लेकर याचिकाओं की सुनवाई का न्यायाधिकार क्षेत्र है।

इस बीच, सोनी ने दलील दी है कि वह ज़ी एंटरटेनमेंट की याचिका को बरकरार रखने पर सवाल उठाते हुए आवेदन दाखिल करेगी। 

Advertisement