निकोन की बनी नई टीम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 11:12 AM IST

अगले साल बेहतर नतीजों की उम्मीद में निकोन इंडिया ने अपने संगठन के ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। इसके चलते कंपनी ने कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की हैं।
हिरोशी ताकाशिना बतौर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (इमेजिंग इंडिया) निकोन इंडिया के साथ जुड़े हैं। जबकि सज्ज्न कुमार को सेल्स और मार्केटिंग का महा प्रबंधक बनाया गया है।
जितेंदर चुग को नैशनल सेल्स मैनेजर तो खुशरहो कपाड़िया को सीनियर मार्केटिंग मैनेजर बनाया गया है। यह सभी प्रबंध निदेशक हिडेहिको तनाका का सहयोग करेंगे।

First Published : December 26, 2008 | 4:17 PM IST