कंपनियां

NBCC को श्रीनगर में 406 एकड़ की सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का मिला ठेका

NBCC ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसे यह ठेका श्रीनगर विकास प्राधिकरण से मिला है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 09, 2024 | 2:26 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी को श्रीनगर में 406 एकड़ की सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की 15,000 करोड़ रुपये की परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसे यह ठेका श्रीनगर विकास प्राधिकरण से मिला है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बेमिना में 406 एकड़ में सैटेलाइट टाउनशिप का विकास करना होगा।

इस परियोजना की लागत 15,000 करोड़ रुपये है। एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श और रियल एस्टेट व्यवसाय में है।

First Published : August 9, 2024 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)