एमआरएफ का मुनाफा चढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:12 AM IST

देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लि. का बीती तिमाही में कर चुकाने के बाद बचे मुनाफे (पीएटी) में 4.68 फीसदी इजाफा हुआ है।
कंपनी के पास बीती तिमाही में टैक्स चुकाने के बाद 68.69 करोड़ रुपये का मुनाफा बचा है। कंपनी ने बीएसई को बताया है कि पिछले साल जनवरी-मार्च की तिमाही में कंपनी का पीएटी 65.62 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 15.72 फीसदी बढ़कर 1,405.82 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 1,214.83 करोड़ रुपये थी।
31 मार्च को खत्म हुई छमाही में एमआरएफ के पीएटी में 7.41 फीसदी या 30.39 करोड़ रुपये की गिरावट की गई है। वित्त वर्ष 2007 की इस छमाही में कंपनी का पीएटी 117.37 करोड़ रुपये था।

First Published : April 13, 2009 | 3:34 PM IST