कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में दिसंबर 2009 में 9.95 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।
इस दौरान कंपनी की बिक्री घटकर 56,293 इकाई रही, जबकि वर्ष 2007 की समान अवधि में कंपनी ने 62,515 कारें बेची थीं।
कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 52,029 कारों की रही। दिसंबर 2007 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 58,401 कारों की बिक्री दर्ज की थी।
हालांकि इस दौरान कंपनी ने निर्यात में 3.65 फीसदी की बढ़त दर्ज की और उसने 4,264 कारों का निर्यात किया, जबकि इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी द्वारा 4,114 कारों का निर्यात किया गया।