सत्यम का पेशकश मूल्य नहीं बढ़ाएंगे : महिंद्रा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 AM IST

सत्यम की नई मालिक टेक महिंद्रा ने साफ किया कि शेयरधारकों को 22 जून तक इंतजार करने के बारे में जो उसने जो बयान दिया था, उसका आशय यह नहीं है कि वह पेशकश मूल्य 58 रुपये को बढ़ाएगी।
सत्यम की 20 फीसदी हिस्सेदारी 58 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदने के लिए खुली पेशकश 1 जुलाई को खत्म होगी।
टेक महिंद्रा ने कहा था कि पेशकश बंद होने से सात कारोबार सत्रों के दौरान पेशकश मूल्य में संशोधन नहीं हो सकता, इसलिए शेयरधारकों के लिए इंतजार करना अच्छा रहेगा।

First Published : April 25, 2009 | 2:45 PM IST