मॉल बनाने वाली कंपनी इंटरटेनमेंट वर्ल्ड डेवलपमेंट (ईडब्लूडीपीएल) ने बताया कि उसकी योजना ऐसे बिल्डरों से मॉल का अधिग्रहण करना है जो नकदी की कमी के कारण अपने प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
कंपनी चाहती है कि निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए साझेदारी ढूंढने वाली कंपनियों की तलाश कर रही है । खास बात यह है कि ईडब्लूडीपीएल ने ऐसे समय में निमार्ण परियोजनाओं का अधिग्रहण करने की योजना बनाई है जब अधिकांश कंपनियों ने निर्माण कार्य रुके हुए है या फिर धीमी गति से काम कर रही हैं।
प्रमुख डेवलपर्स डीएलएफ और यूनिटेक ने नकदी पाने के लिए अपनी कुछ परियोजनाओं को बेचने की घोषणा की थी। पिछले कुछ महीनों के दौरान शेयर बाजारों का हाल बुरा रहा है और बैंक भी रियल एस्टेट परियोजनाओं को ऋण मुहैया कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
इस समय छोटे डेवलपर्स की 60 फीसदी परियोजनाएं लटकी पड़ी हैं। ईडब्लूडीपीएल के प्रबंध निदेशक मनीष कलानी ने बताया, ‘छोटे डेवलपर्स अपनी परियोजनाओं को बेचने में लगे हैं।’